स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी की 115वीं जयंती मनाई | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी की 115वीं जयंती मनाई

Date : 02-Feb-2026

 जगदलपुर , 02 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, बस्तर जिला के सौजन्य से बस्तर रियासत की महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी की 115वीं जयंती पर आज साेमवार काे महारानी अस्पताल जगदलपुर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मनाई गई। इस अवसर पर महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, डॉ. भंवर शर्मा, डॉ. ओझा एवं डॉ. रीमा दानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ की जिला सचिव श्रीमती दिव्या मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा भावना से कार्य करें तथा मरीजों की निस्वार्थ सेवा करें। महारानी अस्पताल बस्तर संभाग का सबसे पुराना और बड़ा अस्पताल है, जो 1936 से निरंतर सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। आज भी लोग यहां की सेवाओं को याद करते हैं, और हमें इस गौरवशाली परंपरा को आगे भी बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्य, अस्पताल स्टाफ एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement