नारायणपुर में तड़के जंगली हाथी ने ली एक व्यक्ति की जान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

नारायणपुर में तड़के जंगली हाथी ने ली एक व्यक्ति की जान

Date : 03-Feb-2026

 लखीमपुर (असम), 03 फरवरी (। नारायणपुर क्षेत्र में मंगलवार तड़के जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर के दोरपांग बालीपुखुरी निवासी धर्मेश्वर दास के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलाके में जंगली हाथी के उत्पात के दौरान धर्मेश्वर दास घर से बाहर निकले थे, तभी हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement