मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ | The Voice TV

Quote :

"खुद पर विश्वास करने की शक्ति ही हमें हर मुश्किल को पार करने की हिम्मत देती है।"

National

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ

Date : 03-Feb-2026

 पटना, 03 फरवरी ।बिहार में मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा सदस्य के रुप में शपथ ली। इसके बाद आसन के पास जाकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से हाथ मिलाकर अभिवादन किया।

पटना सिविल कोर्ट ने सोमवार को उन्हें शपथ के लिए अनुमति दे दी थी। अनंत सिंह चुनाव के दौरान हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर लिये गए थे, जिसके बाद से वह बेऊर जेल में बंद थे।

पटना सिविल कोर्ट के आदेश के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें केवल शपथ लेने के लिए ही विधानसभा आने की अनुमति दी गई है। अन्य किसी गतिविधि में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है। शपथ लेने के बाद वे पुनः न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल लौट जाएंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement