मध्‍य प्रदेश में बढ़ा सर्द हवाओं का असर, भोपाल सहित 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, घना कोहरा भी छाएगा | The Voice TV

Quote :

"खुद पर विश्वास करने की शक्ति ही हमें हर मुश्किल को पार करने की हिम्मत देती है।"

National

मध्‍य प्रदेश में बढ़ा सर्द हवाओं का असर, भोपाल सहित 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, घना कोहरा भी छाएगा

Date : 03-Feb-2026

 भोपाल, 03 फरवरी  । पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के असर से मध्य प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में ओले और बारिश का सिलसिला बना हुआ है। आज मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान हालात पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बने हुए हैं। 5 फरवरी को पश्चिम-उत्तरी भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा। इसके चलते 10 फरवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके साथ ही जेट स्ट्रीम हवाओं का प्रभाव भी देखा जा रहा है। सोमवार को उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चलीं, जिससे प्रदेश में सर्द हवाओं का असर रहा। हालांकि, रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सोमवार को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के 20 से अधिक जिलों में बादल छाए रहे और कई जगहों पर बारिश हुई। टीकमगढ़, आगर-मालवा और अशोकनगर में सुबह के समय ही बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ जिलों में शाम को मौसम बदला। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में इसका असर ज्यादा देखने को मिला। वहीं, मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इनमें से कई जिलों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा भी दर्ज किया गया।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

4 फरवरी को शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मध्यम कोहरा छाया रहेगा। 5 फरवरी को राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरे का असर रहेगा। 6 फरवरी को गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा बना रहेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement