सागर, 03 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह आज मंगलवार को भोपाल एवं सागर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह के सामने आए कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 10.45 बजे भोपाल के जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी में युवा संवाद-बजट 2026 में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के साथ कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में केन्द्रीय बजट-2026 को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में शामिल होंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह शाम चार बजे सागर के रूद्राक्ष धाम में भगवान श्री हनुमान जी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं सप्तदिवसीय श्री रामकथा में शामिल होंगे। डॉ. सिंह शाम 5.30 बजे होटल वरदान में व्यापारी संवाद-बजट 2026 पर चर्चा करेंगे।
