राजस्थान में बारिश व कोहरे का अलर्ट, कई जिलों में सुबह छाया घना कोहरा | The Voice TV

Quote :

"खुद पर विश्वास करने की शक्ति ही हमें हर मुश्किल को पार करने की हिम्मत देती है।"

National

राजस्थान में बारिश व कोहरे का अलर्ट, कई जिलों में सुबह छाया घना कोहरा

Date : 03-Feb-2026

 जयपुर, 03 फ़रवरी। राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है। सीकर, जयपुर सहित कई जिलों में सुबह तक घनी धुंध छाई रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 28.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को तेज सर्दी से कुछ राहत मिली। नेशनल हाईवे-48 पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोमवार को पूर्वी राजस्थान के करौली और भरतपुर के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। वहीं कोटा, बूंदी और बारां में धुंध के साथ बादल छाए रहे।

सीकर, पिलानी और फतेहपुर में कोहरे के साथ हल्की सर्द हवाएं चलने से दिनभर ठंडक बनी रही। धूप कमजोर रहने के कारण यहां अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई। सीकर में बीती रात से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में सात डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। रानोली और पलसाना क्षेत्रों में खेतों के आसपास ओस जमने के दृश्य भी नजर आए।

प्रदेश में सोमवार को सुबह-शाम सर्दी का असर अपेक्षाकृत कम रहा।

सबसे कम न्यूनतम तापमान पाली में 6.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा राज्य के अन्य सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक मापा गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement