अंडा उत्पादन फर्म स्थापित करने को सरकार दे रही है अनुदान | The Voice TV

Quote :

"खुद पर विश्वास करने की शक्ति ही हमें हर मुश्किल को पार करने की हिम्मत देती है।"

National

अंडा उत्पादन फर्म स्थापित करने को सरकार दे रही है अनुदान

Date : 03-Feb-2026

 प्रयागराज, 03 फ़रवरी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्वरोजगार को मजबूत करने के उद्देश्य से अंडा उत्पादन फर्म स्थापित करने के लिए 7 प्रतिशत मुफ्त व्याज लोन और अन्य सहयोग दे रही है। यह जानकारी मंगलवार को प्रयागराज मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवनाथ यादव ने दी।

डॉ शिवनाथ यादव ने बताया कि कुक्कुट नीति-2022 के तहत योगी सरकार दो लेयर कमर्शियल फार्मिंग के तहत दस हजार अंडा उत्पादन फर्म स्थापित करने के लिए छूट दे रही है। इस प्रोजेक्ट को शुरू करने में एक करोड़ की लागत लगती है। सबसे महत्वपूर्ण है कि यह प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए एक एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है।

जानें सरकार क्या दे रही है योगदान उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए फर्म निर्माता को पूरा खर्च खुद वाहन करना है। 30 प्रतिशत पहले फर्म निर्माता लगाएगा और 70 प्रतिशत बैंक से लोन लेना होगा। सरकार लोन का 7 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करेगी। जमीन की रजिस्ट्री कराने में स्टाम्प ड्यूटी नि: शुल्क है। यानी फर्म निर्माता को स्टाम्प ड्यूटी नहीं देना होगा। एक लाख यूनिट तक विद्युत बिल का खर्च सरकार देगी। इसके साथ ही 5 वर्ष तक 7 रुपए प्रति यूनिट विद्युत बिल की प्रतिपूर्ति सरकार देगी। उन्होंने अपील की है कि यह कारोबार शुरू करने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय विकास भवन में सम्पर्क करके जानकारी ले सकते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement