असम के मुख्य सचिव रवि कोटा का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया गया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

असम के मुख्य सचिव रवि कोटा का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया गया

Date : 04-Feb-2026

गुवाहाटी, 04 फरवरी । असम सरकार ने मुख्य सचिव रवि कोटा के कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह विस्तार 1 मई से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

रवि कोटा 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें पद पर बनाए रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि अधिसूचना रविवार को जारी की गई, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी रवि कोटा ने 1 अप्रैल, 2024 को असम के मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था। तब से वह राज्य सरकार के प्रमुख प्रशासनिक और नीतिगत मामलों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

यह कार्यकाल विस्तार ऐसे समय में किया गया है, जब असम में मार्च–अप्रैल के दौरान विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। चुनावी अवधि के दौरान शासन और प्रशासनिक समन्वय को सुचारु बनाए रखने के लिहाज से शीर्ष प्रशासनिक पद पर निरंतरता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह आदेश असम सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी किया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement