मुख्यमंत्री सरमा ने प्रो. सत्येंद्र नाथ बोस को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री सरमा ने प्रो. सत्येंद्र नाथ बोस को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Date : 04-Feb-2026

गुवाहाटी, 04 फरवरी । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को महान वैज्ञानिक प्रो. सत्येंद्र नाथ बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने आधुनिक भौतिकी के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि प्रो. सत्येंद्र नाथ बोस भारत के अग्रणी वैज्ञानिकों में से एक थे, जिनके क्रांतिकारी शोध ने आधुनिक भौतिकी को नई दिशा दी और बोस–आइंस्टीन सांख्यिकी की नींव रखी। उनका कार्य आज भी विश्वभर में वैज्ञानिक अनुसंधान का आधार बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रो. बोस की बौद्धिक विरासत पीढ़ियों तक जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को प्रेरित करती रहेगी तथा युवा वर्ग को नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement