रायपुर 4 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आज बुधवार काे हाेगी। बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11 बजे शुरू हाेगी।
बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जिसके बाद कुछ बड़े और दूरगामी फैसलों को मंजूरी मिल सकती है। प्रशासनिक हलकों में इसे बजट से पहले की अहम बैठक के तौर पर देखा जा रहा है। बैठक में शिक्षा, स्टार्ट-अप, स्वास्थ्य और आबकारी नीति पर भी चर्चा हाे सकते है।
