मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 100 अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स और नव निर्मित इमारतों का किया उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 100 अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स और नव निर्मित इमारतों का किया उद्घाटन

Date : 10-Feb-2026

 नई दिल्ली, 10 फरवरी । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को नए स्कूल भवन ब्लॉक, 100 आईसीटी प्रयोगशालाओं और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीईआईटी) का उद्घाटन किया। साथ ही सर्वोदय विद्यालय, मानसरोवर गार्डन और डीईआईटी दिलशाद गार्डन में नव निर्मित इमारतों का भी उद्घाटन हुआ।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद, विधायक हरीश खुराना सहित अन्य विधायक और नागरिक उपस्थित रहे।

उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा का स्तर देश में सबसे बेहतर हो, स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक हो और हर बच्चे को डिजिटल सुविधाओं का समान अवसर मिले, इसी संकल्प के साथ आज सरकारी स्कूलों के लिए 100 अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि ये भवन शिक्षा के केंद्र हैं, जहां से दिल्ली का भविष्य गढ़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष में दिल्ली सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी है। निजी स्कूलों की फीस में मनमानी पर रोक, नए और आधुनिक पाठ्यक्रम और सरकारी स्कूलों में मजबूत डिजिटल शिक्षा व्यवस्था इसके स्पष्ट उदाहरण हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य साफ है कि सरकारी स्कूलों के छात्र भी वही आत्मविश्वास, वही अवसर और वही विजन लेकर आगे बढ़ें, जो किसी भी उत्कृष्ट संस्थान के छात्रों को मिलते हैं।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और सार्थक कदम बढ़ाया गया। लाडली फाउंडेशन एवं एआईएफ के सहयोग से हर लैब में 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिससे छात्रों को डिजिटल शिक्षा का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के उद्घाटन का उद्देश्य दिल्ली में शिक्षा को मजबूत करना।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement