बातचीत पूरी तरह स्पष्ट, कोई बात छिपाई नहीं गई : डी.के. शिवकुमार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बातचीत पूरी तरह स्पष्ट, कोई बात छिपाई नहीं गई : डी.के. शिवकुमार

Date : 10-Feb-2026

 बेंगलुरु, 10 फरवरी । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ हुई बातचीत को लेकर मंगलवार को कहा कि उन्हें बातचीत का पूरा आशय स्पष्ट है और दोनों के बीच कोई बात छिपाकर नहीं की गई है।

शिवकुमार ने बेंगलुरु के सदाशिवनगर स्थित अपने आवास पर दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि भ्रम किसी और को हो सकता है, लेकिन उन्हें किसी प्रकार का भ्रम नहीं है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पहले ही चर्चा हो चुकी है और बेवजह तनाव या बयानबाज़ी से किसी को लाभ नहीं होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी विधायक या मंत्री ने उनके पक्ष या विरोध में बयान दिया, तो इससे पार्टी को नुकसान होगा। इसी कारण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी को चुप रहने का निर्देश दिया है, जिसे सख्ती से पालन करना चाहिए।

डी.के. शिवकुमार ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव को लेकर आज शाम एआईसीसी द्वारा चर्चा के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने केरल दौरा पूरा किया है और अब असम जाएंगे।

बजट बैठक में अनुपस्थित रहने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात की है। कल भी बजट बैठक हुई थी और दिल्ली से लौटने के बाद इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement