पटना सिविल कोर्ट को सातवीं बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, टाउन डीएसपी ने की पुष्टि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पटना सिविल कोर्ट को सातवीं बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, टाउन डीएसपी ने की पुष्टि

Date : 12-Feb-2026

 पटना, 12 फरवरी । पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार सुबह ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायिक कामकाज को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया है। पूरे अदालत परिसर को खाली करवा कर तलाशी अभियान शुरू किया है। सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हाल के दिनों में सातवीं बार पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स खाली करा लिया। न्यायिक कामकाज शुरू होने से पहले परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया है। टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने कहा कि तलाशी अभियान चल रहा है। सिक्योरिटी चेक पूरा होने के बाद दोपहर में न्यायिक कामकाज शुरू होगा।

हालांकि उन्होंने ई-मेल के संबंध में जानकारी नहीं दी है पर कहा कि संदिग्धों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। उन्होंने परिसर में उपस्थित सभी लोगों से शांत रहने की अपील की है। रंजन ने कहा कि कोर्ट कॉम्प्लेक्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। उधर, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के एक मामले की सुनवाई को टाल दिया गया है। बार-बार मिल रही धमकी से अधिवक्ता गुस्से में हैं।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement