कोरबा में यातायात पुलिस का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, स्कूली छात्रों को बताए ट्रैफिक नियम | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कोरबा में यातायात पुलिस का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, स्कूली छात्रों को बताए ट्रैफिक नियम

Date : 12-Feb-2026

 कोरबा, 12 फरवरी । कोरबा यातायात पुलिस द्वारा आज गुरुवार काे गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल रेलवे, जो रेलवे क्रॉसिंग साडा स्कूल में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्कूली छात्रों और स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस टीम ने छात्रों को सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों, ट्रैफिक संकेतों के महत्व, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने और सड़क पार करने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और उनसे बचाव के उपाय भी समझाए गए।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल भरत शर्मा, दिलीप यादव सहित विद्यालय का पूरा स्टॉफ उपस्थित रहा और अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। एएसआई मनोज राठौर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।

यातायात पुलिस ने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement