राधेश्याम पोद्दार के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राधेश्याम पोद्दार के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक

Date : 16-Feb-2026

रांची, 16 फ़रवरी। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार के पिता समाजसेवी सह व्यवसायी राधेश्याम पोद्दार के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है।

सम्मेलन के संजय सर्राफ ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राधेश्याम पोद्दार की अंतिम यात्रा 17 फरवरी 2016 दिन मंगलवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे शीतल अपार्टमेंट सेवा सदन पथ से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की राधेश्याम पोद्दार सरल, मिलनसार, मृदुभाषी, धार्मिक विचारधारा व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उनका निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।उनकी शालीनता, स्पष्टवादिता,सरलता और समाज के प्रति समर्पण पूरा समाज हमेशा याद रखेगा।उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उल्लेखनीय है कि राधेश्याम पोद्दार का साेमवार काे अचानक निधन हाे गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement