इतिहास के पन्नों में 18 फरवरी : प्लूटो की खोज - एक जिज्ञासा जिसने बदला सौरमंडल का नक्शा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

इतिहास के पन्नों में 18 फरवरी : प्लूटो की खोज - एक जिज्ञासा जिसने बदला सौरमंडल का नक्शा

Date : 17-Feb-2026

 18 फरवरी 1930 को अमेरिकी वैज्ञानिक क्लाइड टॉमबा ने एक दूरस्थ खगोलीय पिंड की खोज की, जिसने उस दौर में खगोल विज्ञान की दुनिया में उत्साह भर दिया। शुरुआत में इसे हमारे सौरमंडल का नौवां ग्रह माना गया, लेकिन बाद के वैज्ञानिक अध्ययनों में इसे “बौना ग्रह” की श्रेणी में रखा गया।

नामकरण के लिए जब सुझाव मांगे गए, तो 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने “प्लूटो” नाम सुझाया। उसका तर्क था कि रोमन पौराणिक कथाओं में अंधकार के देवता को यही कहा जाता है और यह पिंड भी सूर्य से बहुत दूर और अंधकारमय क्षेत्र में स्थित है। यह बौना ग्रह सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में लगभग 248 वर्ष लेता है।

यह खोज दिखाती है कि जिज्ञासा और विज्ञान मिलकर हमारी ब्रह्मांड संबंधी समझ को कैसे लगातार आगे बढ़ाते रहते हैं।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1614 - जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।

1695 - फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।

1884 - चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।

1900 - दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।

1905- शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।

1911 - एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये।

1915 - प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।

1930 - प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबा द्वारा की गई। इसे लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल का नौवां ग्रह माना गया लेकिन बाद में इससे ग्रह का दर्जा वापस ले लिया गया।

1943 - नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।

1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।

1946 - शाही नौसेना विद्रोह मुंबई में हुआ।

1954 - पहले चर्च ऑफ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफोर्निया में की गई।

1965 - द गांबिया युनाइटेड किंगडम के शासन से स्वतंत्र हुआ।

1965 - चीन द्वारा पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर का ब्याजमुक्त कर्ज देने के समझौते पर दोनो देशों के प्रतिनिधियों ने कराची में दस्तख्त किए।

1970 - फिलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।

1971 - भारत और ब्रिटेन के बीच उपग्रह सम्पर्क क़ायम हुआ।

1977 - अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।

1979 - सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।

1979 - अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।

1983 - यू.एस. के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।

1988 - बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए।

1989 - अफगान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।

1991 - आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।

1998 - सी. सुब्रह्मण्यम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। वह 1964 से 1966 के बीच भारत के कृषि मंत्री रहे। हरित क्रांति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

1999 - भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।

1999 - सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।

1999 - महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ।

1999 - भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।

2001 - एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।

2002 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।

2003 - दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।

2006 - फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।

2006 - महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ।

2006 - भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।

2007 - दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके में 68 लोग मारे गए।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।

2008 - पाकिस्तान में बरसों के सैनिक शासन के बाद हुए चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की 120 सीट पर जीत। नवाज शरीफ की पार्टी को 90 और निवर्तमान राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की पार्टी को 51 सीटें मिलीं।

2009 - लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।

2014 - आंध्र प्रदेश का विभाजन करके तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित।

2014 - यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल।

जन्म

1486 - चैतन्य महाप्रभु - भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे।

1836 - रामकृष्ण परमहंस (उर्फ गदाधर चटर्जी) - भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु।

1857 - मैक्स क्लिंजर - चित्रकला, शिल्पकला और खुदाई कला के जर्मन कलाकार थे।

1883 - मदन लाल ढींगरा - भारतीय क्रांतिकारी

1894- रफ़ी अहमद क़िदवई- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ

1899 - जयनारायण व्यास- स्वतन्त्रता सेनानी

1925 - कृष्णा सोबती- हिन्दी कवियित्री

1926 - नलिनी जयवंत - भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।

1927 - अब्दुल हलीम जाफर ख़ाँ - संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।

1927 - खय्याम - बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार।

1933 - निम्मी - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।

1941 - इमा थॉमस - अमेरिकी गायक।

1944 - गुरमीत बावा - प्रसिद्ध भारतीय पंजाबी गायिका थीं।

1962 - दमयंती बेशरा - महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाने वाली महिला हैं।

2002 - मनु भाकर - भारतीय महिला निशानेबाज।

निधन

1266 - मोहम्मद शाह - मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन।

1294 - क़ुबलय ख़ान- मंगोल सेनापति

1405 - तैमूरलंग- क्रूर शासक व आक्रमणकारी

1546 - मार्टिन लूथर- जर्मन धर्म सुधारक

1961 - अनिल कुमार दास - भारतीय वैज्ञानिक तथा खगोलशास्त्री थे। वह कोडाइकनाल वेधशाला के निदेशक रहे थे।

2016 - अब्दुल राशिद खान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।

महत्वपूर्ण दिवस

उत्पादकता सप्ताह।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement