सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा आज से, 15,649 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में 43 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा आज से, 15,649 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में 43 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

Date : 17-Feb-2026

 नई दिल्ली, 17 फ़रवरी। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। इसके लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखी जा रही है।

बोर्ड ने परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रहेगी और सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं।

10वीं के लिए कुल 25,08,319 परीक्षार्थी पंजीकरण हैं जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। 12वीं के लिए 18,59,551 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं।

10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से होगी। जबकि 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। इन परीक्षाओं के लिए देशभर में 15,649 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के लिए 7,574 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement