श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर आईआडी निष्क्रिय, आतंकवादियों की साजिश नाकाम | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर आईआडी निष्क्रिय, आतंकवादियों की साजिश नाकाम

Date : 18-Feb-2026

 श्रीनगर, 18 फ़रवरी । जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर‑बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को आतंकवादियों द्वारा लगाया गया तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) सुरक्षाबलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, सुबह लगभग 7 बजे, नरबल के पास राजमार्ग किनारे एक ब्रीफकेस रखा हुआ देखा गया। इसे संदिग्ध मानते हुए सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और राजमार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया।

फौरन बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करने के बाद बम निरोधक दस्ते ने कोई नुकसान हुए बिना आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

राजमार्ग पर यातायात कुछ समय बाद पुनः बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आईईडी किसने और किस उद्देश्य से लगाया था।

यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि समय‑समय पर इलाके में ऐसी आतंकवादी साजिशें सामने आती रहती हैं।-


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement