जयशंकर ने खलीलुर रहमान को दी बांग्लादेश के विदेशमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जयशंकर ने खलीलुर रहमान को दी बांग्लादेश के विदेशमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई

Date : 18-Feb-2026

 नई दिल्ली, 18 फरवरी । विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने डॉ. खलीलुर रहमान को बांग्लादेश के विदेशमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए बुधवार को बधाई दी। जयशंकर ने एक्स पर कहा कि वह आपसी प्रगति और समृद्धि के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ संबंधों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में हाल ही में संपन्न संसदीय चुनाव में जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नेता तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। इस अवसर पर उनके मंत्रिपरिषद सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement