बम की धमकी के बाद कोर्ट परिसर में चला चेकिंग अभियान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बम की धमकी के बाद कोर्ट परिसर में चला चेकिंग अभियान

Date : 18-Feb-2026

 देहरादून, 18 फ़रवरी। जिला जज कार्यालय को बुधवार काे एक ईमेल के माध्यम से कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिए जाने के बाद जिल पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने पूरा परिसर काे खाली कराकर बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) और डॉग स्क्वाड के साथ सर्च अभियान चलाया लेकिन कहीं भी काेई विस्फाेटक आदि नहीं मिला।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमेन्द्र डोभाल देहरादून के निर्देश पर पुलिस के उच्चाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान की कमान संभाली। एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली करा बम डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीएस) और डॉग स्क्वाड ने पूरे न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली गई। विस्तृत जांच-पड़ताल के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement