गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे नितिन नवीन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे नितिन नवीन

Date : 20-Feb-2026

 गांधीनगर, 20 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे। सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने कहा कि 21वीं सदी में भारत विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से गुजरात “विकसित गुजरात” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज राज्य देश ही नहीं, बल्कि विश्व को भी दिशा दे रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी अपनी क्षमता के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने पार्टी को “पार्टी विद डिफरेंस” बताते हुए सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय की सराहना की।

प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन भाजपा की आत्मा है और कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने नितिन नवीन की यात्रा को सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement