सीआरपीएफ स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, असम बटालियन मुख्यालय का करेंगे शिलान्यास | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

सीआरपीएफ स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, असम बटालियन मुख्यालय का करेंगे शिलान्यास

Date : 21-Feb-2026

 गुवाहाटी, 21 फरवरी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह 11 बजे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 87वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर आयोजित स्मृति समारोह में भाग लेंगे। सीआरपीएफ देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बलों में से एक है और आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दोपहर 2:30 बजे शाह कछार जिले में 10वीं असम बटालियन के मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करना और परिचालन क्षमता को बढ़ाना है।

दोनों कार्यक्रमों में वरिष्ठ अधिकारी एवं सुरक्षा बलों के जवानों की उपस्थिति रहने की संभावना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement