जीआरपी की तत्परता से मुर्शिदाबाद की लापता नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जीआरपी की तत्परता से मुर्शिदाबाद की लापता नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद

Date : 23-Feb-2026

 काटवा, 23 फ़रवरी । रेलवे पुलिस (जीआरपी) की सतर्कता से मुर्शिदाबाद जिले से लापता एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना हावड़ा जीआरपी जिले के अंतर्गत कटवा रेलवे स्टेशन की है।

सोमवार को जीआरपी की ओर से बताया गया कि मुर्शिदाबाद जिलांतर्गत शक्तिपुर थाना से सूचना मिली थी कि एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने अपने सभी संबंधित पोस्टों को अलर्ट किया और लड़की की तलाश शुरू की गई। तलाशी के दौरान रविवार को जीआरपी की एक टीम ने काटवा जीआरपी थाना क्षेत्र के प्लेटफॉर्म नंबर-(दो) पर एक नाबालिग लड़की को संदिग्ध अवस्था में देखा। टीम का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक रामजान अली कर रहे थे, जिनके साथ महिला कांस्टेबल नीलांजना प्रमाणिक भी मौजूद थीं।

शक्तिपुर थाना द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण और तस्वीर से लड़की की पहचान की पुष्टि होने के बाद उसे सुरक्षित रूप से काटवा जीआरपी थाना लाया गया और चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया। पूछताछ के दौरान लड़की ने अपनी पहचान बताई, जो उपलब्ध जानकारी से पूरी तरह मेल खाती थी।

बाद में काटवा जीआरपी से सूचना मिलने पर शक्तिपुर थाना के पुलिस अधिकारी नाबालिग लड़की के अभिभावकों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़की को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने कहा कि त्वरित कार्रवाई और समन्वय के चलते एक नाबालिग को सुरक्षित उसके घर वापस भेजा जा सका।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement