दो दिवसीय दौरे पर आज बलरामपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

दो दिवसीय दौरे पर आज बलरामपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी

Date : 11-Mar-2026

 बलरामपुर 11 मार्च । सीएम योगी दो दिवसीय भ्रमण पर बुधवार को बलरामपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही वे प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन गुरुवार को मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के बाद यहां से रवाना होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार को अपराह्न 3:45 बजे मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे । यहां 3:45 से 4:00 बजे तक निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर से प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री 4:05 बजे मेडिकल कॉलेज एवं संयुक्त चिकित्सालय पहुंचेंगे, जहां 4:05 से 4:20 बजे तक मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय की व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 4:20 बजे मेडिकल कॉलेज से प्रस्थान कर 4:25 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेंगे। कलेक्ट्रेट में 4:30 से 5:20 बजे तक मुख्यमंत्री जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्यमंत्री को विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराएंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त करेंगे।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री 5:20 बजे कलेक्ट्रेट से प्रस्थान कर 5:30 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 5:35 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से 5:45 बजे तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी विद्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 5:50 बजे कार द्वारा देवीपाटन मंदिर के लिए रवाना होंगे और 5:55 बजे मंदिर परिसर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम देवीपाटन मंदिर परिसर में करेंगे। अगले दिन 12 मार्च गुरुवार को प्रातः मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना करने के उपरांत सुबह 9:30 बजे मंदिर से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 9:35 बजे हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement