जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश

Date : 11-Mar-2026

 श्रीनगर, 11 मार्च)। पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश हुई और बुधवार को ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है।



मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में हुई बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हुई जबकि किश्तवाड, गांदरबल, अनंतनाग, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों के कुछ ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है।

उन्होंने कहा कि 14 मार्च तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है और उसके बाद 15 से 20 मार्च तक बादल छाए रहने के साथ-साथ ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के कीसानों को 12 मार्च तक कृषि कार्य स्थगित करने की सलाह दी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement