मध्य प्रदेश में चढ़ने लगा पारा, मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी, धार जिला सबसे गर्म | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

मध्य प्रदेश में चढ़ने लगा पारा, मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी, धार जिला सबसे गर्म

Date : 11-Mar-2026

 भोपाल, 11 मार्च । मध्य प्रदेश में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। मार्च महीने की शुरुआत में ही कई जिलों में तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा है। हवा की दिशा में बदलाव के कारण प्रदेश में जल्दी गर्मी बढ़ी है और आने वाले दिनों में यह और तेज होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। साथ ही रेगिस्तानी इलाकों से मप्र पहुंचती है। यह अपने साथ गर्मी भी लाती है। प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े की बजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है। 15 मार्च के बाद गर्मी का असर और बढ़ेगा। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के करीब या पार जा सकता है।

प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6 डिग्री के ज्यादा हो गया है, जबकि अन्य संभागों में भी 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग की माने तो 15 मार्च के बाद गर्मी का असर और भी बढ़ जाएगा।

बीते मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सागर में 38.9 डिग्री, रतलाम में 38.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 38.3 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री और दमोह-टीकमगढ़ में 38 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी शहरों में भी पारा 34 डिग्री या इससे अधिक ही रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 37.2 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री, जबलपुर में 36.6 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री और भोपाल में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement