असम के मोरीगांव में नाव डूबी, तीन लापता | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

असम के मोरीगांव में नाव डूबी, तीन लापता

Date : 06-Apr-2026

 मोरीगांव (असम), 06 अप्रैल । मोरीगांव जिलांतर्गत मोइराबाड़ी इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी के भजाखैती घाट के पास सोमवार की सुबह एक नाव डूब गयी। हादसे के बाद से तीन व्यक्तियों के लापता होने की पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब इलाके में तेज हवाएं चलीं, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के बीच में डूब गई। जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 15 यात्रियों को बचा लिया गया है।

बचाव अभियान जारी है, जिसमें राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें और वेल्लोगुरी पुलिस स्टेशन के जवान घटनास्थल पर तैनात हैं। हालांकि, लापता हुए तीनों लोगों में से किसी का भी पता अभी तक नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। बताया गया है कि नाव चर (नदी का छाड़न वाला क्षेत्र) इलाके से आ रही थी। किनारे पर पहुंचने के पहले ही नाव नदी में पलटने के बाद डूब गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के बड़ी संख्या में लोग पहुंच गये। वहीं तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement