हिसार : किसानों के हित सरकार की प्राथमिकता : डॉ. आशा खेदड़ | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

हिसार : किसानों के हित सरकार की प्राथमिकता : डॉ. आशा खेदड़

Date : 06-Apr-2026

 हिसार, 06 अप्रैल। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि किसानों के हित सरकार की प्राथमिकता है और किसानों की समस्याओं के प्रति सरकार पूर्णत: गंभीर है। सरकार के निर्देशानुसार मंडियों में समर्थन मूल्य पर सरसों व गेहूं की खरीद की जा रही है।डॉ. आशा खेदड़ सोमवार को उकलाना मंडी में गेहूं खरीद शुरू करवाने के अवसर पर बातचीत कर रही थी। उन्होेंने कहा कि फसल मंडियों में लाने के बाद उसका उठान व तय समय में भुगतान, सरकार की प्राथमिकता है। मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि किसानों के हित सर्वोपरि है और उनको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत भी की और कहा कि सरकार के निर्देशानुसार फसल खरीद, उठान व भुगतान पर पूरा ध्यान रखा जाए।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के साथ मार्केट कमेटी अध्यक्ष इंदर सिंह, अध्यक्ष आनंद जैन, अमर पातड़, ब्लॉक समिति अध्यक्ष रविंद्र मलिक, सुरेवाला सरपंच संदीप कुमार, सचिव सुमन कासनिया, सहायक सचिव अनुज बेनीवाल, प्रधान धर्मपाल घायल, कमेटी सदस्य प्रेम भाटिया व सतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement