तपती धूप में सेवा की शीतल छांव - मठा सेवा से राहगीरों को मिली राहत | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

तपती धूप में सेवा की शीतल छांव - मठा सेवा से राहगीरों को मिली राहत

Date : 06-Apr-2026

 धमतरी, 06 अप्रैल । भीषण गर्मी के बीच सेवा और संवेदनशीलता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भारतीय जैन संघटना, धमतरी द्वारा आज साेमवार काे रत्नाबांधा रोड पर शीतल मठा सेवा का आयोजन किया गया, जो लगभग साढ़े तीन घंटे तक निरंतर चला और सैकड़ों राहगीरों को राहत मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के जाप से हुई, जिसके बाद पुदीना और मसालों से युक्त ठंडा व स्वादिष्ट मठा राहगीरों को पिलाया गया। पैदल यात्रियों से लेकर साइकिल, मोटरसाइकिल, बस, कार, ट्रैक्टर और ऑटो चालकों तक सभी ने रुककर इस सेवा का लाभ लिया और भीषण गर्मी में ठंडक व नई ऊर्जा का अनुभव किया। इस सेवा कार्य में सूर्या लुंकड़, सरला पारेख, संगीता गोलछा, सुषमा चोपड़ा, शिमला पारेख, राजकुमारी पारेख, गौरी लोढ़ा, शशि गोलछा, अपेक्षा लोढ़ा, मनीषा लोढ़ा, रूपाली मिन्नी, डॉ. सरिता दोशी और आनंद जैस ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सूर्या लुंकड़ ने कहा कि गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी है और संगठन सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहेगा, वहीं सरला पारेख ने इसे सच्ची सेवा बताते हुए ऐसे प्रयासों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बताया। संगीता गोलछा ने सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और सेवा भावना ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनहित के कार्य जारी रहेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement