धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

Date : 06-Apr-2026

 भागलपुर, 06 अप्रैल। भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ भाजपा कार्यालय में मनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रति समर्पण और उत्साह साफ तौर पर देखने को मिला। कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके भागलपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और गर्मजोशी भरे अभिनंदन के साथ उनका सम्मान किया गया।

अपने संबोधन में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी और सबसे मजबूत राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और देश की जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी तरह संगठन को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहें। इस दौरान पार्टी के अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की ।स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement