मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल से की मुलाकात, आगामी गर्मियों की तैयारी की समीक्षा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल से की मुलाकात, आगामी गर्मियों की तैयारी की समीक्षा

Date : 06-Apr-2026

 नई दिल्ली, 06 अप्रैल । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात कर आगामी गर्मियों के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर बताया कि दिल्ली सरकार आगामी गर्मियों के लिए तैयारी कर रही है ताकि जनता को शिकायत का मौका नही मिले।

इस दौरान मुख्यमंत्री जल आपूर्ति, बिजली प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में दिल्लीवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दिल्ली सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है और पूरी तरह तैयार है, ताकि नागरिकों को सुचारु सेवाएं और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल से 28 मार्च को मुलाकात की थी। इस अवसर पर दिल्ली के विकास, जनकल्याण और भविष्य की दिशा पर सार्थक चर्चा हुई। जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर को गति, पर्यावरण को प्राथमिकता और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प केंद्र रहा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement