इतिहास के पन्नों में 25 अप्रैल : जब ‘बुद्धू बक्सा’ हुआ रंगीन, 1982 ने बदल गई भारत की टीवी दुनिया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 25 अप्रैल : जब ‘बुद्धू बक्सा’ हुआ रंगीन, 1982 ने बदल गई भारत की टीवी दुनिया

Date : 24-Apr-2026

 एक समय था जब सिनेमा के पर्दे पर चलती-फिरती तस्वीरें देखकर लोग चकित रह जाते थे। फिर तकनीक ने करवट ली और टेलीविजन के रूप में यह जादू लोगों के घरों तक पहुंच गया। उस दौर में घर की हैसियत का अंदाजा उसकी छत पर लगे एंटेना से लगाया जाता था। शाम होते ही एंटेना घुमाने और नीचे से आवाज लगाने—“आया क्या?”—जैसे दृश्य आम थे, जो उस समय की यादों का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

भारत में टेलीविजन का आगमन अपने आप में बड़ी घटना थी, लेकिन उससे भी बड़ा बदलाव तब आया जब श्वेत-श्याम प्रसारण रंगीन हो गया। 25 अप्रैल 1982 का दिन भारतीय प्रसारण इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, जब दूरदर्शन ने ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन प्रसारण की ओर कदम बढ़ाया।

रंगीन प्रसारण की शुरुआत ने न केवल दर्शकों के देखने के अनुभव को बदला, बल्कि मनोरंजन, समाचार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को भी नया आयाम दिया। इसके बाद टेलीविजन तेजी से हर घर की जरूरत बनता गया और देश के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, 1980 के दशक में आया यह बदलाव भारत में तकनीकी प्रगति और जनसंचार के विस्तार का प्रतीक था। रंगीन टीवी के आगमन ने लोगों की सोच, मनोरंजन के तरीके और जीवनशैली पर गहरा प्रभाव डाला।

आज भले ही डिजिटल और स्मार्ट तकनीक का दौर हो, लेकिन ‘बुद्धू बक्सा’ के उस रंगीन होने का जादू और उससे जुड़ी यादें अब भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1809 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिक्ख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1867 - जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।

1905 - दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।

1953 - कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनो वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1954 - बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।

1957 - सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया।

1975 - सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1980 - अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए। ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई।

1981 - जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए।

1982 - दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।

1983 - जर्मनी की पत्रिका 'स्टर्न' ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उन्होंने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था। डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए।

1989 - इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत।

1999 - वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

1999 - वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन समाप्त।

1999 - इजराइल के राष्ट्रपति आईजर विजमैन चीन की सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचे।

2003 - फिलिस्तीन में नये मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति होने के साथ ही अमेरिका समर्थित शांति योजना का रास्ता साफ।

2004 - जिम्बाव्वे में श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया।

2004 - यूनानी साइप्रस ने एकीकरण योजना ठुकराई।

2004 - चीन में सार्स की बीमारी एक बार फिर से फैलने की पुष्टि हुई।

2007 - विरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा (बहरीन) में खुला।

2008- बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर खान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

2010 - भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) ख़रीदने की प्रक्रिया शुरू की।

2013 - ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला।

2015 - नेपाल में भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई। राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ।

2020 - देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 779 पहुंची, संक्रमण के मामले बढ़ कर 24,942 हो गये।

2021 - इराक में बगदाद के कोविड अस्पताल में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग। 82 लोगों की मौत।

जन्म1900 - ग्लेडविन जेब - संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव थे।

1904 - चन्द्रबली पाण्डेय - साहित्यकार

1919 - हेमवती नंदन बहुगुणा - उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।

1969 - आई. एम. विजयन - भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं।

निधन1968 - बड़े गुलाम अली खां - शास्त्रीय गायक

1992 - उज्ज्वला मजूमदार - भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं।

2000 - पण्डित मुखराम शर्मा - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।

2020 - जरीना हाशमी- भारतीय-अमेरिकी कलाकार और प्रिंटमेकर थीं।

2021 - पंडित राजन मिश्रा - पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक।

महत्वपूर्ण अवसर-विश्व मलेरिया दिवस।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement