सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा में युवा कवि गोपाल पांडेय ने किया काव्य पाठ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा में युवा कवि गोपाल पांडेय ने किया काव्य पाठ

Date : 24-Apr-2026

 औरैया, 23 अप्रैल। उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के द्वारा सोमनाथ मंदिर के 01 हजार वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश से 01 हजार यात्री इस यात्रा में शामिल हुए हैं। जिसमें प्रत्येक जिले से 10 यात्री इस यात्रा में सम्मिलित हुए। 22 अप्रैल की शाम भारत सरकार द्वारा गुजरात की लोक संस्कृति के कार्यक्रम में औरैया जिले के युवा कवि गोपाल पांडेय की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम चार चांद लगा दिए। कवि श्री पांडेय की कविता सुनकर वहां उपस्थिति जनसमूह के अंदर उत्साह जागृत हुआ और पूरे कार्यक्रम स्थल में 'जय जय श्री राम', 'हर हर महादेव' के जयकारे लगाने लगे।

औरैया से गए यात्रियों का कहना है कि कवि गोपाल पांडेय ने जिले का नाम गुजरात में रोशन कर दिया। औरैया से यात्रियों के साथ नोडल अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने कहा कि जनपद की संस्कृति की मजबूती इसी तरह पूरे देश में नाम करती रहे, कवि गोपाल पांडेय पर पूरे जनपद को गर्व हैं। वहीं यात्रा में शामिल बूढ़ादाना ग्राम प्रधान मोहित सिंह ने कहा कि कवि गोपाल पांडेय हमारे औरैया जनपद की शान है जिस पर हम लोगों को गर्व है।

इस दौरान सुरेन्द्र चंद्र मिश्र, राम प्रियदास, अनुराग दीक्षित, अभिषेक पाठक, अमित बाजपेई सहित हजारों लोग शामिल रहे ।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement