यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम घोषित, रजनीश श्रीवास्तव बने जौनपुर के टॉपर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम घोषित, रजनीश श्रीवास्तव बने जौनपुर के टॉपर

Date : 24-Apr-2026

 जौनपुर,23 अप्रैल । यूपी के जौनपुर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। 12 मार्च को संपन्न हुई परीक्षा के 42 दिन बाद जारी नतीजों में जौनपुर जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.47 दर्ज किया गया, जिसमें 73,767 परीक्षार्थियों में से 54,937 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।

जिले में राम आधार यादव इंटर कॉलेज, रसूलपुर के छात्र रजनीश श्रीवास्तव ने 500 में से 457 अंक (91.40 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया और जिले का नाम रोशन किया।दूसरे स्थान पर ग्राम विकास इंटर कॉलेज, खुटहन की छात्रा हिमांगी यादव रहीं, जिन्होंने 500 में से 452 अंक (90.40 प्रतिशत) प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के छात्र अनूप पाल ने 451 अंक (90.20 प्रतिशत) हासिल किए।

वहीं नागरिक इंटर कॉलेज, जघई की छात्रा अलका मिश्रा ने भी 451 अंक (90.20 प्रतिशत) प्राप्त कर चौथा स्थान साझा किया। पांचवें स्थान पर सरस्वती इंटर कॉलेज, ऊँचागांव के छात्र साकेत तिवारी रहे, जिन्होंने 449 अंक (89.80 प्रतिशत) प्राप्त किए।

टॉपर रजनीश श्रीवास्तव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवारजनों को देते हुए नियमित अध्ययन और अनुशासन को सफलता का मूल मंत्र बताया।परिणाम घोषित होने के बाद जिले भर में खुशी का माहौल है। विद्यालयों में भी छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement