दंतेवाड़ा में आपातकालीन डायल 112 सेवा व हाईवे पेट्रोलिंग की हुई शुरुआत | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।" — स्टीव जॉब्स

National

दंतेवाड़ा में आपातकालीन डायल 112 सेवा व हाईवे पेट्रोलिंग की हुई शुरुआत

Date : 20-May-2026

 दंतेवाड़ा, 20 मई । जिला दंतेवाड़ा में आमजन की सुरक्षा और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज डायल 112 आपातकालीन सेवा एवं हाईवे पेट्रोलिंग का आज बुधवार काे शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्घाटन दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अट्टामी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी द्वारा किया गया। विधायक चैतराम अट्टामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से जिले के नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत पुलिस, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि प्रारंभिक चरण में यह सेवा थाना दंतेवाड़ा, गीदम, बचेली और किरंदुल क्षेत्र में शुरू की गई है, जिससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को त्वरित सहायता का लाभ मिलेगा। उन्हाेने बताया कि डायल 112 सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी और किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112 नंबर डायल कर तत्काल मदद प्राप्त कर सकते हैं। यह व्यवस्था जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी तथा नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन, एसडीओपी राहुल उइके, गोविंद दीवान, नसरुल्ला सिद्दीकी, रक्षित निरीक्षक सुशील सहित अन्य माैजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement