सुकमा में त्वरित पुलिस सहायता हेतु आपातकालीन डायल 112 का हुआ शुभारंभ | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।" — स्टीव जॉब्स

National

सुकमा में त्वरित पुलिस सहायता हेतु आपातकालीन डायल 112 का हुआ शुभारंभ

Date : 20-May-2026

 सुकमा, 20 मई । छत्तीसगढ़ शासन की डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन परियोजना के अंतर्गत आज बुधवर को जिला मुख्यालय सुकमा में डायल 112 आपातकालीन सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। बस स्टैंड सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा मनोज तिर्की , एसडीओपी सुकमा परमेश्वर तिलकवार, नगरपालिका सुकमा अध्यक्ष हूंगाराम मरकाम, पार्षदगण जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों की उपस्थिति में डायल 112 सेवा को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण आईपीएस एवं नगरपालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम द्वारा डायल 112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु सेवा की शुरुआत की गई।

उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा डायल 112 सेवा को आमजन की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। इस सेवा के माध्यम से अब जिले के नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। डायल 112 सेवा के शुभारंभ से कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, दुर्घटना, विवाद, आपराधिक घटनाओं एवं अन्य आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को डायल 112 सेवा के उपयोग, कार्यप्रणाली एवं इसकी उपयोगिता के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यकता पड़ने पर निर्भीक होकर डायल 112 का उपयोग करने की अपील की गई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement