प्रधानमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को उनकी जयंती पर किया नमन | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।" — विंस्टन चर्चिल

National

प्रधानमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को उनकी जयंती पर किया नमन

Date : 31-May-2026

 नई दिल्ली, 31 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि पूरा देश लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को उनकी बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा के लिए श्रद्धा के साथ स्मरण करता है।

उन्होंने कहा कि उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ शासन किया।

प्रधानमंत्री ने उनके न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए योगदान को ऐतिहासिक बताया। साथ ही देशभर में धार्मिक स्थलों और तीर्थों के पुनर्निर्माण में उनकी भूमिका का विशेष उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि अहिल्याबाई होल्कर 18वीं शताब्दी में इंदौर राज्य की शासक थीं और होल्कर वंश से संबंधित थीं। उनका शासनकाल 1725 से 1795 के बीच माना जाता है। उन्होंने राजधानी महेश्वर से प्रशासन चलाया और सुशासन के लिए प्रसिद्ध रहीं। उन्होंने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ सहित देशभर के कई प्रमुख मंदिरों और तीर्थ स्थलों के पुनर्निर्माण एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके शासन को न्यायप्रिय, जनहितकारी और सांस्कृतिक पुनर्जागरण से जुड़ा हुआ माना जाता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement