वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत ने अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज की है : अश्विनी वैष्णव | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत ने अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज की है : अश्विनी वैष्णव

Date : 27-May-2023

 केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत ने अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज की है और अब भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। श्री वैष्णव ने आज नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।  सम्मेलन का विषय है- नौ साल : सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण। सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री डॉक्टर एल. मुरुगन भी उपस्थित थे।


श्री वैष्णव ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृ्त्व में, देश में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि अब विकास और सामाजिक क्षेत्र संबंधी हर स्कीम के लिए नए तरीक़े से विचार किया जाता है जिससे लोगों के जीवन में बदलाव आया है। श्री वैष्णव ने कहा कि मौजूदा सरकार ने समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और गरीबों के सशक्तिकरण पर बल दिया है।


इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पिछले नौ वर्षों में जन-कल्याण के कई उपाय किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और कल्याणकारी स्कीमों का लाभ समाज के सबसे वंचित तबके तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है जिससे लोगों के लिए जीवन-यापन आसान हुआ है। श्री ठाकुर ने यह भी कहा कि सरकार ने गरीबों को साढे तीन करोड़ पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं जिससे सरकार की प्रतिबद्धता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था लेकिन अब शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही देखी जा सकती है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण हाल के वर्षों में विश्व-मंच पर भारत का कद बढ़ा है।


कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं। इनमें प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा, अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी और ऋषभ शेट्टी तथा मुक्केबाज निखत ज़रीन प्रमुख हैं।


सम्मेलन में तीन सत्र रखे गए हैं। इनके विषय हैं- भारत प्रगति की ओर, जन-जन का विश्वास और युवाशक्ति : भारत की ऊ


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement