प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद का वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वॉइस-ओवर के तौर पर आमलोगों की आवाज और विचार को शामिल किया गया है। ट्वीट में प्रधानमंत्री ने नई संसद के लिए लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का यह नया प्रतीक और अधिक जोश के साथ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगन से काम करता रहेगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के एक ट्वीट संदेश को साझा करते हुए, श्री मोदी ने भारत के विकास पथ को मजबूत करने और अपने लाखों नागरिकों को सशक्त बनाने में इस संस्था के महत्व पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
