ओडिशा के कृषि महोत्सव रज के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्‍ट्रपति ने लोगों को बधाई दी | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

ओडिशा के कृषि महोत्सव रज के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्‍ट्रपति ने लोगों को बधाई दी

Date : 14-Jun-2023

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के कृषि महोत्सव रज के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। उन्‍होंने ट्वीट में इस अवसर पर राज्‍य और देश के लोगों की खुशहाली, समृद्धि और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की है। ओडिशा में यह महोत्‍सव तीन दिन तक मनाया जाता है और कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रज महोत्सव पर लोगों को बधाई देते हुए कहा है कि हमें यह महोत्सव जीवंत रूप से मानना चाहिए तथा मानसून के आगमन का स्‍वागत करना चाहिए। उन्‍होंने आशा व्यक्त की कि यह महोत्सव लोगों में खुशी, एकता और सम्‍पन्‍नता लाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement