‘हर शिखर तिरंगा’ अभियान K2 पर विजय के साथ संपन्न, भारत की हर राज्य की सर्वोच्च चोटी पर लहराया तिरंगा | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Travel & Culture

‘हर शिखर तिरंगा’ अभियान K2 पर विजय के साथ संपन्न, भारत की हर राज्य की सर्वोच्च चोटी पर लहराया तिरंगा

Date : 28-May-2025

भारत के राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान (NIMAS) द्वारा शुरू किया गया ऐतिहासिक ‘हर शिखर तिरंगा’ अभियान अब आधिकारिक रूप से संपन्न हो गया है। इस अभियान की अंतिम सफलता 8,586 मीटर ऊंची कंचनजंगा चोटी को फतह कर मिली, जिसे भारत की सबसे कठिन पर्वत चोटियों में से एक माना जाता है।

अभियान का नेतृत्व निमास के निदेशक कर्नल रणवीर सिंह जामवाल ने किया। उनके साथ नायब सूबेदार त्सेवांग चोसगेल, एनबी सूबेदार नेहपाल सिंह, हवलदार केवल और हवलदार सुशील कुमार की पाँच सदस्यीय टीम थी। इस दल ने कठिन बर्फीले तूफानों और खतरनाक रास्तों को पार करते हुए न केवल कंचनजंगा पर चढ़ाई की, बल्कि देश के हर राज्य की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय तिरंगा फहराया

यह मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मेरी माटी, मेरा देश' पहल से भी जुड़ा रहा। इस दौरान टीम ने देश के 28 राज्यों की पर्वतीय मिट्टी एकत्र की, जिससे अभियान को सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनाया गया।

‘हर शिखर तिरंगा’ भारत का पहला ऐसा पर्वतारोहण अभियान है, जिसमें एक ही टीम ने एक वर्ष के भीतर 30,000 किलोमीटर की यात्रा कर देश के हर राज्य की सर्वोच्च पर्वतीय चोटी पर चढ़ाई की। इस दौरान 1000 से अधिक साहसिक खेल प्रेमियों ने भी भागीदारी निभाई, जिससे यह अभियान केवल एक पर्वतारोहण यात्रा न रहकर एक राष्ट्रीय जनांदोलन बन गया।

यह अभियान साहस, देशभक्ति और भारत की भौगोलिक विविधता के प्रति सम्मान का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement