अयोध्या में बने भव्य श्री राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर निकली भव्य कलश यात्रा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Travel & Culture

अयोध्या में बने भव्य श्री राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर निकली भव्य कलश यात्रा

Date : 31-Dec-2025

मुरादाबाद । अयोध्या में बने भव्य श्री राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ (तिथि अनुसार) पर बुधवार को रामगंगा विहार स्थित ओम शिव हरी मनोकामना मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 251 महिलाएं पीतांबर वस्त्रों में अपने सिर पर कलश लेकर डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नाचते गाते हुए चली तो आसपास का सभी वातावरण राममय हो गया।

कलश यात्रा ओम श्री हरि मनोकामना मंदिर बी ब्लॉक से प्रारंभ होकर, सी ब्लॉक, सोनकपुर स्टेडियम रोड, ईडब्ल्यूएस ब्लॉक, ट्रिपिल स्टोरी, एफ ब्लॉक होते हुए पुनः मंदिर पर जाकर विसर्जित हुई। कलश यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनंदन किया गया।

सायंकाल मंदिर में उत्तराखंड के काशीपुर से आई निशा अरोड़ा संकीर्तन मंडली द्वारा संगीतमय भजन-संकीर्तन किया गया। इस दौरान सभी देवी देवताओं के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। पूजन पंडित हरिश्चंद्र जोशी ने सम्पन्न कराया। व्यवस्था में मंदिर समिति के प्रबंधक वेद प्रकाश ढींगरा, गोपाल सिंह, निमित्त जायसवाल आदि उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement