प्रसिद्ध गीत:-
सुधीर फडके जी ने कई रचनाये कि हैं और हिंदी एवं मराठी में कई गीत गाए हैं जो अत्यंत प्रसिद्ध हुए हैं , उनका गया हुआ एक गीत पहली तारीख आज भी आल इंडिया रेडियो में बजाया जाता हैं साथ ही साहित्यकार गजानन दिगंबर माडगूल कर द्वारा लिखित 56 गीतों की रचना और गायन ' गीत रामायण ' । गीत रामायण, गीतों का संग्रह कालानु क्रमिक क्रम में रामायण के भारतीय महाकाव्य का सारांश है। सुधीर फड़के द्वारा गीत रामायण का पहला प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो पुणे द्वारा शुक्रवार 1 अप्रैल 1955 को राम नवमी (भगवान राम के जन्म का उत्सव) के दिन किया गया था।
संगीतकार के रूप में :-
• ज्योति कलश छलके , लता मंगेशकर द्वारा गाया गया राग देशकर पर आधारित एक गीत हैं |
• किशोर कुमार द्वारा गाया गया "पहली तारीख" गीत आज भी हर महीने की पहली तारीख को रेडियो सीलोन-श्रीलंका ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन पर बजाया जाता है।
• मराठा स्फूर्ति गीत मराठा लाइट इन्फैंट्री का रेजिमेंटल गीत है, जिसे सुधीर फड़के ने मिलिट्री बैंड के लिए संगीतबद्ध किया था। गीत जीडी माडगुलकर द्वारा लिखे गए थे ।
• चाहिए आशीष माधव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्री एम.एस. गोलवलकर को श्रद्धांजलि।
• फड़के की अन्य प्रमुख रचनाओं में शामिल हैं: आशी पखारे यति, देव देवहर्यत नाही, दाव मांडु मांडु मोडु नाको, विकट घेटला श्याम, तुझे गीत गण्यसती सुर लाभु दे, तोच चंद्रमा नभात।
पुरस्कार:-
सुधीर फडके ने कई गीत गाये जिसके लिए उन्होंने कई पुरस्कार प्राप्त किये थे | उन्हें वर्ष 1963 में प्रथम पुरस्कार राष्ट्रपति पदक, फिल्म मराठी “हा माझा मार्ग एकला”ने राष्ट्रपति का के लिए दिया गया था |
वर्ष1998 मेंदीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, 2001 में लता मंगेशकर पुरस्कार ,अल्फ़ा लाइफ ऑनर्स अवार्ड एवंवर्ष 2002 मेंसुधीर फडके को “सह्याद्रि स्वररत्न पुरस्कार” मिला था |
