पत्रकारों का बहिष्कार लोकतंत्र पर चोट : एनयूजेआई | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

पत्रकारों का बहिष्कार लोकतंत्र पर चोट : एनयूजेआई

Date : 14-Sep-2023

 नई दिल्ली, 14 सितंबर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) ने विपक्षी गठबंधन में शामिल 26 दलों द्वारा पत्रकारों के बहिष्कार की निंदनीय घोषणा पर कड़ी आपत्ति जताई है।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि विपक्षी दलों द्वारा उठाया गया यह कदम भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में मीडिया के ऊपर दमन का सबसे काला अध्याय है। विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों ने मीडिया का भी राजनीतिकरण कर दिया है। ये सर्वथा अनुचित और अस्वीकार्य है। ये इन दलों में लोकतांत्रिक मूल्यों की भारी कमी को भी दर्शाता है। जल्द ही एनयूजेआई अन्य पत्रकारों संगठनों के साथ एक बड़ी बैठक करके इस तरह से पत्रकारों के बहिष्कार के खिलाफ रणनीति बनाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

एनयूजेआई का मानना है कि विपक्षी गठबंधन में शामिल 26 दलों ने पत्रकारों का बहिष्कार कर भारत के महान लोकतंत्र को शर्मसार किया है। साथ ही, इन दलों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को भी कमजोर करने की साजिश रची है। ऐसा प्रतीत होता है कि ये टीवी डिबेट्स में सार्थक बहस से भाग रहे हैं। साथ ही ऐसा लगता है कि विपक्षी दल मीडिया को अपने हिसाब से हांकना चाहते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement