स्थानों के नाम बदलने के निरर्थक प्रयास, भारत ने चीन से स्पष्ट कहा- अरुणाचल अभिन्न अंग | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

स्थानों के नाम बदलने के निरर्थक प्रयास, भारत ने चीन से स्पष्ट कहा- अरुणाचल अभिन्न अंग

Date : 02-Apr-2024

 नई दिल्ली, 02 अप्रैल । भारत ने अरुणाचल प्रदेश पर दावे के एक और चीन के प्रयास का सिरे से खारिज कर दिया। अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों के चीनी नाम रखने को भारत ने निरर्थक प्रयास बताया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के स्थानों का नाम बदलने के अपने निरर्थक प्रयासों को जारी रखा है। हम इस तरह के प्रयासों को दृढ़ता से अस्वीकार करते हैं। मनगढ़ंत नाम रखने से यह वास्तविकता नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, था और हमेशा रहेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement