डॉ. विपिन कुमार थाईलैंड और कम्बोडिया में फहराएंगे हिंदी की पताका | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

डॉ. विपिन कुमार थाईलैंड और कम्बोडिया में फहराएंगे हिंदी की पताका

Date : 02-Apr-2024

 नई दिल्ली, 02 अप्रैल । विश्व प्रसिद्ध हिन्दीसेवी डॉ. विपिन कुमार थाईलैंड और कम्बोडिया की यात्रा पर रवाना हो गए। वो 2- 8 अप्रैल तक दोनों देशों की यात्रा पर रहेंगे। वह पहले बैंकॉक (थाईलैंड) एवं उसके पश्चात कम्बोडिया में हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार के साथ ही सांस्कृतिक संबंधों की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे । 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय इंद्रेश जी करेंगे । पूरे प्रतिनिधिमंडल का समन्वय पंचमधाम के सचिव श्री शैलेश वत्स कर रहे हैं।

इससे पहले डॉ. विपिन कुमार ने भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरीशस और फिजी में हिस्सा ले चुके हैं। वियतनाम में उन्हें जनवरी 2024 में वियतनाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. विपिन कुमार ने हिन्दी भाषा और भारतीय संस्कृति के साथ ही विश्व में हिंदी भाषा और सांस्कृतिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है। डॉ. कुमार ने हिन्दी भाषा और साहित्य पर कई पुस्तकें लिखी हैं। इनमें "हिन्दी और समाज", "सब का साथ, सबका विकास" प्रमुख हैं।
 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement