भारत ने सीरिया में ईरानी दूतावास परिसर में हवाई हमले पर जताई चिंता | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भारत ने सीरिया में ईरानी दूतावास परिसर में हवाई हमले पर जताई चिंता

Date : 04-Apr-2024

 नई दिल्ली, 4 अप्रैल । भारत ने सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित ईरान के दूतावास परिसर पर विगत 01 अप्रैल को हुए इजरायली हमले पर चिंता व्यक्त की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत पश्चिम एशिया में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर क्षुब्ध है। इससे क्षेत्र में हिंसा और अस्थितरता बढ़ सकती है। सभी संबंधित पक्षों को अंतरराष्ट्रीय नियम-कानूनों का पालन करना चाहिए।

गत दिनों हुए हमले में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड के कई कमांडर मारे गए थे। इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में चिंता व्यक्त की गई थी। रूस से कच्चा तेल खरीदे जाने के सिलसिले में अमेरिकी वित्त विभाग के अधिकारियों की भारत यात्रा से जुड़े सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकता के आधार पर वाणिज्यिक निर्णय लेता है। बाजार में जहां सस्ता तेल उपलब्ध होता है उसकी खरीद की जाती है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और पश्चिमी देश भारत पर रूस से कच्चा तेल खरीद कम करने के लिए दवाब डालते रहे हैं। इसी सिलसिले में रूस से कच्चे तेल की कीमत कम रखने के लिए प्रतिबंधात्मक उपाय किए गए हैं। यह देश अब इस दामबंदी (प्राइज कैप) को ओर कड़ा करना चाहते हैं। रूस के साथ संबंधों के बारे में पूछे गए एक सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने मास्को में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी। भारत रूस के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को बहुत महत्व देता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement