भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज हरिद्वार में रोड शो | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज हरिद्वार में रोड शो

Date : 05-Apr-2024

 नई दिल्ली, 05 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा गंगा तट पर स्थित पावन नगरी में वह दो अन्य कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। यह जानकारी भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है।

भाजपा की एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सबसे पहले सुबह 10:50 बजे माया देवी मंदिर जाएंगे। वह वहां पूजा-अर्चना कर साधु-संतों से भेंट भी करेंगे। इसके बाद भाजपा नेता नड्डा दोपहर को होने वाले रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो 12:20 बजे आर्य नगर से शुरू होगा। शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरता हुआ रोड शो ऋषिकुल मैदान पहुंचेगा।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा इसके बाद 1:25 बजे ऋषिकुल विश्वविद्यालय में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और शक्ति केंद्र संयोजकों से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement