बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिया को मार गिराया, बाकी जान बचाकर भागे | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिया को मार गिराया, बाकी जान बचाकर भागे

Date : 05-Apr-2024

 बारामूला, 05 अप्रैल । जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी के सबुरा नाला इलाके में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश विफल कर दी। सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिया को मार गिराया।



एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सबुरा नाला इलाके में सुरक्षाबलों ने देखा कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। यह देख सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक घुसपैठिया मारा गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बाकी घुसपैठिया जान बचाकर वापस भाग गए। खबर लिखे जाने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement