'भारत के लिए बना है या विदेश के लिए', कांग्रेस के घोषणापत्र पर भाजपा का तंज | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

'भारत के लिए बना है या विदेश के लिए', कांग्रेस के घोषणापत्र पर भाजपा का तंज

Date : 05-Apr-2024

 कोलकाता, 5 अप्रैल । कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इस पर विदेश की तस्वीर होने को लेकर बंगाल भाजपा के सह प्रभारी और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सवाल खड़ा किया है। इसमें कई वादों के साथ दुनिया के अन्य देशों की तस्वीरें भारत की बता कर लगाई गई है।

इसे लेकर अमित मालवीय ने कांग्रेस के घोषणापत्र की तस्वीर अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, ऐसा लगता है कि कांग्रेस भूल गई कि वह भारत के लिए घोषणापत्र तैयार कर रही है और वह राहुल गांधी के लिए छुट्टियों का कार्यक्रम नहीं बना रही है। पर्यावरण की सफाई वाले पेज पर थाईलैंड की तस्वीर का उपयोग करने से और क्या पता चलता है? इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए, अगर चुनाव के तुरंत बाद राहुल गांधी एक बार फिर छुट्टी मनाने के लिए थाईलैंड चले जाएं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को न्यायपत्र नाम दिया है जिसमें जनता से लंबे-चौड़े वादे किए गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement